Pages

Saturday 10 January 2015

बिकनी पहन्ने और खुले विचारो वाली महिला कैसे बानी मौत की सौदागर !!

पेरिस आतंकवादी हमला !

क्या आप जानते है, पेरिस के सुपर मार्केट में मारे गए आतंकी अमेडी कॉलीबेली की पत्नी हयात बौमेडीन एक खुले विचारो वाली महिला थी। हयात बौमेडीन को बिकनी पहन कर बीच पर मस्ती करना बहुत पसंद था। तो फिर कैसे और क्यों वो एक कट्टरपंथी बन गयी। ऐसा क्या हुआ ?

इसी बीच पेरिस के सुपर मार्केट में सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में मारे गए आतंकी अमेडी कॉलीबेली की पत्नी हयात बौमेडीन (26) की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है। 

 सुपर मार्केट में बंधक !
अमेडी कॉलीबेली और उसकी पत्नी हयात बौमेडीन के द्वारा पेरिस के सुपर मार्केट में कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया था। बाद में पुलिस कार्रवाई में कॉलीबेली मारा गया, जबकि हयात भागने में सफल रही। लेकिन, हयात की जो तस्वीरें सामने आई है उसने - पूरी दूनिया को चौंका दिया है। एक तस्वीर में वह बिकिनी पहने अपने पति कॉलीबेली के साथ बीच पर मस्ती करती नजर रही है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश की जुटी हुई है कि मस्ती करने वाली और मस्ती करने वाली लडकी आखिर कैसे आतंकी बन गई ?

पुलिस के मुताबिक हयात कभी एक कंपनी में कैशियर का काम करती थी। पुलिस ने बताया कि इससे पहले - एक मामले में जब उससे उसके पति के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बेहद शांत होकर जवाब दिए था। ऎसा लगा ही नहीं कि वह अपने पति के गुनाहों में इस हद तक शामिल थी। दोनों ने उस वक्त शादी की, जब कॉलीबेली चार साल की जेल काटने के बाद वापस आया। पुलिस को पता चला है कि हयात की पृष्ठभूमि अल्जीरिया की है और उसने अपने सरनेम में कुछ बदलाव किया, ताकि ज्यादा फ्रेंच लग सके।

 बुर्का और कट्टरपंथीयो का साथ !
पूछताछ में  हयात ने  बताया था कि  उसने 2009 में कैशियर की जॉब छोड दी थी और हमेशा के लिए खुद को कॉलीबेरी को समर्पित कर दिया। तभी उसके बाद से वो अपने पति बातो में आ गई और इसके बाद  उसने बुर्का पहनना शुरू किया और कभी भी इसके बिना सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई। 2010 में पुलिस पूछताछ में हयात ने बताया था कि वह अपने पति और उसके साथ रहने वाले कट्टरपंथी तत्वों से प्रेरित हुई। उस दौरान उसने धर्म पर काफी किताबें पढीं और उसके मन में कई सवाल उठे और उसने इस्लाम और सरिया को अपने जीवन में ढाल लिया। 

और पढ़े ……………  

No comments:

Post a Comment