Pages

Tuesday 17 February 2015

जैसे को तैसा विक्की त्यागी हत्यारे की हुई भरे कोर्ट में हत्या.......




वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी को सोमवार दोपहर एडीजे कोर्ट संख्या दस में गोलियों से छलनी कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात को बाल सुधार गृह से अप्रैल 2014 में फरार हुए शामली के बहावड़ी निवासी किशोर ने अंजाम दिया।

उसने पिस्टल की दो मैगजीन विक्की त्यागी पर खाली कर दी, इसके बाद हत्यारोपी ने कोर्ट में ही पिस्टल फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।
मुजफ्फरनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एडीजे कोर्ट में सुनवाई के दौरान कटघरे में खडे कुख्यात गैंगस्टर विक्की त्यागी की ताबडतोड गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई। 

विक्की त्यागी जुर्म की दुनिया में आतंक का बादशाह था। हमलावर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में वकील के वेष में अंदर आया और मामले की सुनवाई की दौरान बेखौफ हो वारदात को अंजाम दिया। त्यागी का रक्तरंजित शरीर कठघरे में जमीन पर पडा मिला, जानकारी के मुताबिक गोलियां चलने की आवाज सुनकर पुलिस मौके  पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विक्की त्यागी पर हत्या के कई मामले दर्ज है … 


विक्की त्यागी वर्ष 2011 के हत्या के एक मामले में सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट में आया था। त्यागी हत्या के आरेप की सुनवाई का सामना कर रहा था, जिसमें आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी। विक्की त्यागी पर 50 से भी अधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है की हमला करने वाला विक्की त्यागी का ही सताया हुआ और परेशान था। उसने इंसाफ ना मिलने पर ये कदम उठाया। 



और पढ़े। ……… 

3 comments:

  1. चोर था ये जैसे काम वैसा फल

    ReplyDelete
  2. जैसी करनी वैसी भरनी

    ReplyDelete