Pages

Saturday 28 February 2015

प्रिंसिपल ने लगाया डी एम (DM) पर यौन शोषण का आरोप....पढ़े पूरी खबर.

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के District Magistrate पर लगा यौन शोषण का आरोप।


मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के जिलाधिकारी आर के मिश्रा पर केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। प्राचार्या को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

प्राचार्या का आरोप है कि जिलाधिकारी मिश्रा उसे अरसे से परेशान करते रहे हैं, साथ ही उसका दो तीन माह से शोषण करते रहे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की है। महिला ने पुलिस को भी अपना बयान दिया है। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जिलाधिकारी मिश्रा का कहना है कि उनके प्रशासनिक फैसलों से परेशान होकर कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश रचते रहे हैं, उसी क्रम में यह आरोप लगाया गया है। 

पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी आर एस बघेल ने बताया कि प्राचार्या के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चिकित्सा परीक्षण की रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़े। ……… 

No comments:

Post a Comment